खेल और जागरूकता के संग दिखी आपदा सुरक्षा की सीख
औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 31 कैप्शन- एसडीपीओ अशोक कुमार दास एवं मौजूद खिलाड़ी व अग्निशमन कर्मी दाउदनगर, संवाद सूत्र। अनुमंडल अग्निशामालय, दाउदनगर के द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत तीसरे दिन स्थानीय अशोका फील्ड में खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मिनी मैराथन से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ लगाकर फिटनेस और सतर्कता का संदेश दिया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ और कड़े संघर्ष के बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें पहलवान टीम ने बेहतर तालमेल और प्रदर्शन के बल पर जीत दर्ज की, जबकि अशोका जूनियर टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.