हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल की कक्षाओं को रोचक और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से सिंथिया सीनियर सेकेंडरी और सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों के लिए गुरुवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पढ़ाई के दौरान खेल और अभिनय के प्रभावी प्रयोग पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता ड्रामा डेरा देहरादून के संस्थापक सुभाष रावत रहे। उन्होंने गतिविधि आधारित विधि से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि किसी भी विषय को पढ़ाते समय शिक्षकों को छात्रों के साथ सतत संवाद कैसे स्थापित करना चाहिए। रावत ने बताया कि यदि शिक्षक स्वयं प्रफुल्लित और जोश से भरा रहे, तो बच्चों के सीखने की दर में स्वतः ही सकारात्मक सुधार देखा जा सकता है। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर बीबी जोशी, सुभाष रावत, मंजू जोशी, सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ...