बांका, अगस्त 4 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सेवा एवं सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रविवार को कांवरिया पथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सुईया थाना क्षेत्र के गड़ूआ गांव स्थित केशरवानी कांवरिया सेवा शिविर, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झाझा द्वारा संचालित सेवा शिविर तथा बेलहर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव स्थित जमुई जिला कांवरिया सेवा समिति के सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री ने तीनों सेवा शिविरों में भोजन, चाय, शुद्ध पेयजल, शरबत, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा, आदि व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। सेवा शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की जा रही...