लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के ओम यादव ने बुधवार को आइटा टेनिस पुरुष चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन सर्व-एंड-वॉली गेम और मानसिक मजबूती का परिचय देते हुए टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी को हरा कर चैंपियन बनने की दौड़ से बाहर कर दिया। आशियाना स्थित उन्नाद टेनिस एकेडमी में खेले जा रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ओम यादव (यूपी) और दूसरी वरीयता प्राप्त मुकिल रामानन (तमिलनाडु) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले सेट में पिछड़ने के बाद ओम ने जबरदस्त वापसी की। दूसरे सेट के टाई-ब्रेकर में अपनी सर्विस होल्ड करते हुए उन्होंने मुकिल पर दबाव बनाया और निर्णायक सेट में 4-6, 7-6(2), 6-4 से जीत दर्ज कर अपसेट किया। यह भी पढ़ें- खेल : तमिलनाडु बना लड़कों का अंडर-19 टेबल टेनिस चैंपियन ओम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में यूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.