खेल उपलब्धियों में आद्रा मंडल अव्वल, पहली बार अकेले जीता ओलंपियाड डिवीजन कप
बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न खेल गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए इस वर्ष का प्रतिष्ठित ओलंपियाड डिवीजन कप अपने नाम कर लिया है। मंडल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने यह ट्रॉफी आद्रा मंडल के खेल पदाधिकारी सचिन्द्र वर्मा को प्रदान की। उल्लेखनीय है कि लगभग चार वर्ष पूर्व आद्रा मंडल को यह ट्रॉफी संयुक्त रूप से मिली थी, लेकिन इस वर्ष पहली बार मंडल ने इसे अकेले हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर खेल पदाधिकारी सचिन्द्र वर्मा ने सेरसा के महासचिव अशोक यादव, खेल टीम, मंडल के सभी सचिवों, खिलाड़ियों और खेलकर्मियों को बधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.