गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। 59वें हरियाणा राज्य स्कूली खेलों में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 लड़कों की कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्यस्तर पर खिताब अपने नाम किया। गुरुग्राम की विजेता टीम में यूग शर्मा, सागरदीप सिंह, रिधान शगल, कृष्ण, आदित्य, सुमित और रौनक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने विभिन्न जिम्नास्टिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। टीम के प्रदर्शन के आधार पर गुरुग्राम को प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला। सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले यूग शर्मा और रिधान शगल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया ...