लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रथम राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में इलाहाबाद एसोसिएशन और केसीए कानपुर ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। इलाहाबाद एसोसिएशन ने गोरखपुर एसोसिएशन को 108 रनों केसीए कानपुर ने सहारनपुर को 21 रनों से पराजित किया। सेज ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद एसोसिएशन ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाये। सलामी जोड़ी के बल्लेबाज मीनाक्षी यादव (44) और नमसया सिंह (46) के बीच पहले विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी हुई। कात्यानी पाठक ने 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की बदौलत नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।जवाब में गोरखपुर एसोसिएशन की टीम 16.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आकांक्षा (16) और जानकी चौहा...