लखनऊ, फरवरी 5 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस ) एल्डिको में गुरुवार को इंटर स्कूल लॉन टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की गई। चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने विभिन्न आयु वर्ग के लिए हुए मुकाबलों में प्रतिभाग किया। अंडर-8, 10, 12 और 16 में बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले हुए। अंडर-16 में लामार्टीनियर कालेज के आर्यन चौहान और बालिका वर्ग में लामार्टीनियर की आशी शमशेर ने खिताब जीता। दो से पांच फरवरी तक आयोजित की गई प्रतियोगिता के अंडर-12 में डीपीएस एल्डिको के शुभी बालक वर्ग में और एपीएस नेहरु की विरिका अग्रवाल ने बालिका वर्ग में खिताब जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.