आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। रैदोपुर स्थित एक होटल सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान निपुण भारत मिशन के तहत आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने, नामांकन बढ़ाने और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर चर्चा हुई। वहीं, शिक्षकों ने निपुण लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लेने के साथ ही नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि स्कूल चलो अभियान को केवल विभागीय कार्यक्रम न मानकर जन आंदोलन बनाया जाए। शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति और ग्राम प्रधान के सामूहिक प्रयास से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: जतजततजजतज उन्होंने कहा कि खेल आधारित, खोजपरक और बच्चों की रुचि के अनुरूप श...