खेल अभ्यास से पहले ड्रिल वर्क जरूरी
बोकारो, मई 18 -- बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन सोमवार को बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कैंप में शामिल बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न शारीरिक गतिविधियों और ड्रिल वर्क का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बताया गया कि वर्कआउट अथवा खेल अभ्यास से पहले ड्रिल वर्क करना कितना जरूरी है। सहायक कोचों ने खिलाड़ियों को समझाया कि ड्रिल वर्क करने से शरीर लचीला बनता है और पैर में खिंचाव, तनाव एवं हैमस्ट्रिंग जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने खेल इवेंट की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। सहायक कोच राजू प्रजापति, रामकुमार यादव एवं माही कुमारी ने बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर ड्रिल वर्क का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- बोकारो थर्मल में दस दिवसीय समर कैंप शुरू खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.