पटना, सितम्बर 15 -- खेल आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि कॅरियर, सम्मान और रोजगार का महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है। खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। ये बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहीं। वे मंगलवार को पीपीयू की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विवि के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विवि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। विवि के छात्र ज्ञान और शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कुलसचिव प्रो. अबूल बकर रिजवी ने कहा कि खेल विद्...