देहरादून, मार्च 13 -- खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। यह बात शुक्रवार को सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26 के समापन अवसर पर छात्रों को संबोधित करने के दौरान सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी ने कही। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वयं को नशे से दूर रखें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की भी प्रशंसा की और कहा कि नशे को ना और फिटनेस को हां की थीम पर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन उसी अभियान का एक सकारात्मक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.