खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार : डॉ प्रेम
गया, जून 18 -- गया जी के गांधी मैदान स्थित नवीनीकृत इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भव्य उद्घाटन गुरुवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेडियम गया जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवन का आधार भी है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
गया जिला बैडमिंटन संघ की सराहना डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि गया जिला बैडमिंटन संघ द्वारा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। स्टेडियम के नवीनीकरण से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.