खेल-अखिल भारतीय जीएसआई एथलेटिक्स मीट आज
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), उत्तरी क्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार से गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 36वीं अखिल भारतीय जीएसआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता के संयोजक एवं उप महानिदेशक विमल प्रकाश गौड़ ने बताया कि इस राष्ट्रीय क्रीड़ा महाकुंभ में देश भर से जीएसआई के नौ क्षेत्रों व विंग्स के 100 से अधिक शीर्ष एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस एकदिवसीय स्पर्धा में 100, 200 व 800 मीटर दौड़, रिले रेस, लांग जंप के साथ गोला, चक्का व भाला फेंक के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.