लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में अखिल इंफ्रा किकेट क्लब और आरईपीएल क्रूसेडर्स में भिड़ंत होगी। पहले सेमीफाइनल में अखिल इंफ्रा ने यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब को 64 रन और आरईपीएल ने ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को आठ रनों के अंतर से हरा दिया।स्पोर्ट्स गैलेक्सी ए ग्राउंड पर खेले गये मैच में अखिल इंफ्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 ओवर में सभी विकेट खोकर 310 रन बनाये। विपिन चंद्रा ने 75 और अमित चोपड़ा ने 69 रन बनाये। यूपी टिंबर की ओर से विश्वजीत मिश्रा ने चार विकेट चटकाये। जवाब में यूपी टिंबर की टीम 246 रनों पर ऑल आउट हो गई। संकेत मौर्या ने 63 और अभिषेक प्रताप ने 56 रनों की पारी खेली। अखिल इंफ्रा की ओर से एस. कृष्णा और अभिषेक यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाये।स्पोर्ग्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्...