नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- 2028 में तीन-चार डब्ल्यूटीए 125 टूर्नामेंट संभव : अमृतराज चेन्नई। चेन्नई ओपन की मेजबानी गंवाने के बाद तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) जनवरी-फरवरी 2028 में देश में तीन से चार डब्ल्यूटीए 125 टूर्नामेंट आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन का इस साल आखिरी सत्र होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी फिलिपींस को मिलने के बाद भारतीय टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमृतराज ने कहा, डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से वैष्णवी, सहजा और अन्य भारतीय लड़कियों को लगातार कई मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। उन्हें सिर्फ एक डब्ल्यूटीए 250 टूर्नामेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसमें दो मैच जीतने पर निश्चित रूप से ज्यादा अंक मिलते हैं। लेकिन सबसे पहले आपको मुख्य ड्रॉ में जगह बनानी होती है, जिसके लिए वाइल्ड का...