खेल : 'सुपर 90 सीजन 4' में नजर आएंगे गेल, शाकिब, जेसन रॉय
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- 'सुपर 90 सीजन 4' में नजर आएंगे गेल, शाकिब, जेसन रॉय नैरोबी। केन्या के नैरोबी में 3 दिसंबर से शुरू होने वाले 'सुपर 90 सीजन 4' में क्रिस गेल, शाकिब अल हसन, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, तिलकरत्ने दिलशान, शॉन मार्श, फैबियन एलेन और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे पूर्व स्टार खिलाड़ी मुख्य आकर्षण होंगे। 12 दिन के टूर्नामेंट में सात फ्रेंचाइजी टीमों-हरियाणा वॉरियर्स, पंजाब टाइटंस, नैरोबी लायंस, मेरू थंडर्स, एल्डोरेट टाइगर्स, दिल्ली रॉयल्स और लंदन जायंट्स के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 14 दिसंबर को होगा। हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला दोपहर दो बजे और दूसरा शाम पांच से बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 3 दिसंबर को नैरोबी जिमखाना क्रिकेट क्लब में पंजाब टाइटंस और दिल्ली रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.