खेल : 'पीको' बना विश्व बैडमिंटन का शुभंकर
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- 'पीको' बना विश्व बैडमिंटन का शुभंकर नई दिल्ली। खेलमंत्री मनसुख मंडाविया ने अगले महीने इंदिरा गांधी स्टेडियम पर होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के आधिकारिक शुभंकर 'पीको' का शनिवार को अनावरण किया। भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित पीको की स्कर्ट शटलकॉक के जैसी बनाई गई है।इस मौके पर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद थे। मंडाविया ने 17 से 23 अगस्त तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप का गीत भी लांच किया। इस गीत में भारत की पूरी 16 सदस्यीय टीम नजर आएगी जिसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सिंधू जापान ओपन के फाइनल में - (A)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.