खेल : 'द हंड्रेड' का फायदा उठा रही हूं : दीप्ति
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- 'द हंड्रेड' का फायदा उठा रही हूं : दीप्ति लीड्स। भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महिला एशिया कप से पहले बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में खुद को बेहतर बनाने के लिए 'द हंड्रेड' में खेल रही हैं। एशिया कप 28 अगस्त से दुबई में शुरू होगा। दीप्ति गत चैंपियन सनराइजर्स लीड्स वुमैन के लिए गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने 'जियोस्टार' से कहा, फिलहाल मेरा पूरा ध्यान 'द हंड्रेड' पर है। मैं इस टूर्नामेंट का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही हूं ताकि एशिया कप में पूरी तैयारी के साथ उतर सकूं। दीप्ति ने कहा कि वह सनराइजर्स लीड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश कर रही हैं। इससे न केवल उनके व्यक्तिगत खेल में सुधार होगा बल्कि लंबे समय में टीम को भी फायदा मिलेगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.