नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- 'एशियन बीच गेम्स' : महिला कबड्डी टीम फिर चैंपियन सान्या (चीन)। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को यहां एशियन बीच गेम्स 2026 में खिताब का बचाव करते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुषों टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रितु की कप्तानी में छह सदस्यों वाली टीम ने श्रीलंका को 47-31 से हराकर लगातार छठा खिताब जीता। 2016 में पिछले संस्करण में, भारत ने फाइनल में थाईलैंड को हराया था। इस बीच पुरुष टीम को ईरान से 31-44 से हार के बाद रजत से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 50-27 से हराने वाली छह सदस्यों वाली टीम का नेतृत्व बृजेंद्र सिंह चौधरी ने किया। जितेंद्र यादव, यथार्थ देशवाल, नीरज, जय भगवान और भानु प्रताप तोमर भी टीम का हिस्सा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.