नई दिल्ली, मार्च 2 -- हॉकी विश्व कप क्वालिफायर के टिकटों की बिक्री शुरू हैदराबाद। एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालिफायर (हैदराबाद, तेलंगाना) के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई। यह टूर्नामेंट 8 से 14 मार्च तक हैदराबाद के जी.एम.सी. बालयोगी हॉकी ग्राउंड खेला जाएगा। हॉकी इंडिया ने सोमवार को बताया कि टिकटों की कीमतें काफी कम रखी गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रशंसक पहुंचें। ईस्ट स्टैंड के लिए टिकटों की कीमत 100 रुपये, नॉर्थ स्टैंड के लिए 50 रुपये और साउथ स्टैंड के लिए 25 रुपये रखी गई है। भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया अगस्त में होने वाले एचआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए तीन क्वालिफिकेशन स्थान के लिए मुकाबला करेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ मार्च को उरुग...