नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- हॉकी विश्व कप : स्पेन को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद मदुरै। दो बार की कांस्य पदक विजेता स्पेन को जूनियर विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन का यकीन है। स्पेन के साथ ही ऑस्ट्रिया की टीम भी मंगलवार को यहां पहुंची। दूसरी ओर, जापान और चिली की टीमें चेन्नई पहुंची हैं। स्पेन के कोच ओरियोल पुइग टोरास ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, हमारी तैयारियां अच्छी हैं और हमारे पास शीर्ष स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है। स्पेन ने 2003 कुआलालम्पुर जूनियर विश्व कप में भारत को हराकर कांस्य पदक जीता था। उसे पूल डी में बेल्जियम, नामीबिया और मिस्र के साथ रखा गया है। टीम शुक्रवार को मिस्र से पहला मैच खेलेगी। चौथा विश्व कप खेल रही जापान की टीम पूल सी में अर्जेंटीना, चीन और न्यूजीलैंड के साथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...