नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- टी-20 सीरीज शोल्डर : श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, भारतीय गेंदबाजों से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत भी खेलना चाहेंगी बड़ी पारी तिरुवनंतपुरम, एजेसी। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम शुक्रवार को जब श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में उतरेगी तो उसका लक्ष्य विजयी हैट्रिक के साथ सीरीज पर कब्जा करना होगा। हरमनप्रीत कौर की टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की है। गेंदबाजों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। टीम को एक बार फिर गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मेजबान टीम के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है। पिछले दोनों मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जीत दिलाई है। पहले मैच में जहां जेमिमा रोड्रिग्स चली तो दूसरे में शेफाली वर्मा जीत की सूत्रधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.