नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- हेनरी, सेंटनर, नाथन स्मिथ टेस्ट सीरीज से बाहर वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के तीन गेंदबाज मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मुख्य गेंदबाज हेनरी (पिंडली में खिंचाव), तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नाथन (साइड में खिंचाव) और स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर सेंटनर (ग्रोइन इंजरी) के कारण बाहर होने की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि क्राइस्टचर्च में सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल ग्लेन फिलिप्स को आधिकारिक तौर पर सीरीज के बाकी मैचों के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहले टेस्ट में सब्स्टीट्यूट रहे डेरिल मिचेल भी बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे और मिडिल ऑर्डर के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर टीम में वापस आए...