नई दिल्ली, मई 29 -- हार्दिक का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म! नई दिल्ली। मानसिक रूप से तनावग्रस्त मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी सत्र में निराशाजनक अभियान के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ने की तैयारी में हैं। एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने यह बात सत्र के बीच में ही टीम प्रबंधन को बता दी थी।पांड्या ने 2024 में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी। उन्होंने टीम के आईपीएल अभियान के खत्म होने से काफी पहले ही मुंबई इंडियंस प्रबंधन को फ्रेंचाइजी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। पता चला है कि जब प्लेऑफ की उम्मीदें कई मैच रहते ही खत्म हो गई थीं, तब पांड्या और मुंबई इंडियंस दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।एक यह भी पढ़ें- कप्तानी से हटाए जाने की थी चर्चा, हार्दिक पांड्या ने तो मुंबई इंडियंस ही छोड़ दी! सूत्र ...