नई दिल्ली, मार्च 23 -- हार्दिक, सुखजीत, संजय, अभिषेक सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी के दावेदार नई दिल्ली। भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह, फॉरवर्ड सुखजीत सिंह और अभिषेक और डिफेंडर संजय इस साल हॉकी इंडिया वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं। महिला वर्ग में सलीमा टेटे, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी और सविता पूनिया को नामांकन मिला है। यहां शुक्रवार को होने वाले पुरस्कार समारोह में उदीयमान खिलाड़ी (अंडर-21) का जुगराज सिंह और असुंथा लाकड़ा पुरस्कार भी दिया जाएगा। अंतिम नामांकन में आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसके साथ ही हॉकी में अमूल्य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्कार और असाधारण उपलब्धि के लिए अध्यक्ष का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही एशिया कप में स्वर्ण विजेता भारतीय पुरुष टीम और जूनियर विश्व कप में कांस्य...