नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- हाथ मिलाना टीम का फैसला : वेंकटेश प्रसाद हुबली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि हाथ मिलाना या मैदान पर अन्य शिष्टाचार जैसे फैसले पूरी तरह से टीम का आंतरिक मामला है। समकालीन क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत की स्पष्ट बढ़त की व्यापक वास्तविकता को इससे प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रसाद ने यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, कोई टीम हाथ मिलाना चाहती है या नहीं, यह पूरी तरह से उनका फैसला है। अगर कोई ईमानदारी से खेल रहा है तो आप खेल भावना के अनुरूप खेलते हैं। लेकिन ये आंतरिक फैसले हैं और मैं बाहर से इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता। प्रसाद ने भारत-पाक क्रिकेट के बदलते संदर्भ पर विचार किया और कहा, भारत अब अलग स्तर पर है। दोनों टीमों के बीच पहले के मुकाबले अब बहुत बड़ा अंतर है। भारतीय खिलाड़ी अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.