नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- हांगकांग सिक्सेस : बांग्लादेश पर जीत से भारत का अभियान खत्म हांगकांग। भारत ने हांगकांग सिक्सेस 2026 में अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया। टीम ने यहां बाउल डिविजन के प्लेऑफ में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहले ओवर में 24 रन बनाए। कप्तान अबू हैदर ने महज 18 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। अंत में बांग्लादेश ने छह ओवर में 116 रन बनाए। भारतीय कप्तान कृणाल पांड्या ने तीन विकेट लिए। भारत के लिए शशांक सिंह और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। आखिरी ओवर में भारत को 23 रन चाहिए थे। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना चैंपियन, हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 के फाइनल में हराया राहुल तेवतिया और नितीश राणा ने मैच की अंतिम गेंद पर टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान...