नई दिल्ली, जनवरी 7 -- हरियाणा राष्ट्रीय निशानेबाजी की तालिका में शीर्ष पर नई दिल्ली। हरियाणा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। महाराष्ट्र और राजस्थान उसके बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। नई दिल्ली और भोपाल में 36 दिन चली प्रतियोगिता में 16,500 से ज्यादा निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। इसमें हरियाणा ने 31 स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर कुल 60 पदक हासिल कर शीर्ष स्थान कब्जाया। महाराष्ट्र 24 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि राजस्थान 15 स्वर्ण, 15 रजत और 21 कांस्य के साथ कुल 51 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश 12 स्वर्ण के साथ पांचवें स्थान पर रहा। फिर दिल्ली और कर्नाटक के 11-11 स्वर्ण पदक रहे। उत्तर प्रदेश और सेना ने आठ-आठ स्वर्ण पदक हासिल किए जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.