नई दिल्ली, मार्च 10 -- स्मृति महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार दुबई। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिलाओं की एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में भारत की 0-3 से हार के बाद जेमिमा रोड्रिग्स एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गईं। न्यूजीलैंड की कई स्टार खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। नई कप्तान मेली केर गेंदबाजों की सूची में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर हैं। यह 25 साल की प्रतिभावान खिलाड़ी ऑलराउंडर की सूची में भी एक पायदान के फायदे से पांचवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड की ही ब्रुक हैलीडे (आठ पायदान ऊपर 11वें स्थान पर) और मैडी ग्रीन (चार पायदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.