नई दिल्ली, मार्च 26 -- स्पेन के मुनोज बेंगलुरु एफसी के मुख्य कोच बने बेंगलुरु। बेंगलुरु एफसी ने स्पेन के पेप मुनोज को 2026-27 के सत्र के अंत तक के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को यह घोषणा की। मुनोज ने इससे पहले एफसी बार्सिलोना के युवा सेटअप में बार्सा अंडर-19 और बार्सिलोना बी के साथ काम किया है। इसके अलावा वह चीन की राष्ट्रीय टीम और वहां के दो क्लबों किंगदाओ हुआंगहाई और शेडोंग लुनेन्ग के भी कोच रह चुके हैं। इससे पहले वह कंबोडिया में प्रेह खान रीच स्वे रींग के कोच के रूप में दो साल का सफल कार्यकाल बिताया। मुनोज के साथ फेरान बोर्रास भी बेंगलुरु की टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...