नई दिल्ली, मार्च 22 -- स्पेनिश पैरा बैडमिंटन : प्रमोद भगत ने चमक बिखेरी विटोरिया (स्पेन)। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया है। भगत ने रविवार को पुरुष एकल एसएल3 में भारत के ही नितेश कुमार को हराया। मिश्रित युगल में उन्होंने मनीषा रामदास के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने ब्राजील के रोजेरियो जूनियर जेवियर डि ओलिवियरा और एडवर्डो डि ओलिवियरा डायस को मात दी। भगत ने पुरुष युगल एसएल3 और एसयू5 श्रेणी में सुकांत कदम के साथ रजत जीता। महिला एकल एसयू 5 में मनीषा रामदास ने स्वर्ण और तुलसीमति मुरुगेसन ने रजत पदक हासिल किया। पुरुष युगल एसयू 5 में जतिन आजाद और शिवम यादव को कांस्य पदक मिला जबकि महिला एकल एसएच 6 में मनीषा पटेल को कांस्य पदक मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.