नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- स्थानीय खिलाड़ी ईटीपीएल को आगे बढ़ाएंगे : राठौड़ मुंबई। भारत के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के स्थिर भविष्य की भविष्यवाणी की है। राठौड़ डबलिन गार्डियन्स फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच हैं। रविचंद्रन अश्विन टीम के कप्तान हैं।राठौड़ ने वर्चुअल बातचीत में कहा, किसी भी लीग को सफल बनाने में घरेलू प्रतिभा की अहम भूमिका होती है। हमारी टीम में ही आयरलैंड के छह खिलाड़ी हैं और दो अन्य यूरोपीय देशों से हैं। इनमें एक स्कॉटलैंड और एक नीदरलैंड्स से है। इस तरह का मिश्रण काफी मदद करता है क्योंकि यही स्थानीय प्रतिभा टीम को आगे बढ़ाती है।राठौड़ ने कहा, लेकिन यूरोपीय लीग के टिके रहने और अच्छा प्रदर्शन करने की संभावनाएं बेहतर हैं क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी खेल रहे ह...