खेल : स्क्वॉश चैंपियनशिप में छह टीमें दिखा रहीं दम
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- स्क्वॉश चैंपियनशिप में छह टीमें दिखा रहीं दम चंडीगढ़। भारत और विदेश के कुछ शीर्ष खिलाड़ी सोमवार से यहां शुरू हुई चार दिवसीय भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें ब्रिटेन और श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय टीम तथा 'वेटरन्स' टीम भी शामिल हैं। यह चैंपियनशिप यहां वायुसेना स्टेशन में आयोजित की जा रही है। इसमें टीम स्पर्धाओं के साथ ओपन एकल वर्ग भी रखा गया है जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ियों को एक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को होगा। उद्घाटन समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.