खेल : स्क्वॉश : सेंथिल ने विश्व के 18वें नंबर के एनजी का हराया
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- स्क्वॉश : सेंथिल ने विश्व के 18वें नंबर के एनजी का हराया नई दिल्ली। आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के वेलावन सेंथिल कुमार ने कॉपर बुडापेस्ट ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट में उलटफेर कर दिया। उन्होंने हंगरी की राजधानी में खेले जा रहे 43,500 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी ईन यो एनजी को हरा दिया। विश्व के 54वें नंबर के सेंथिल कुमार ने शीर्ष वरीय ईन यो को 11-2, 11-9, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना हमवतन वीर चोटरानी से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान वाले चोटरानी ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र के छठे वरीय और विश्व के 51वें नंबर के मोहम्मद अलशेरबिनी को 14-12, 12-14, 11-6, 11-8 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.