नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- स्क्वॉश : सेंथिलकुमार ने चेक ओपन खिताब जीता नई दिल्ली। भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेक ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने चेक गणराज्य के ब्रनो में सोमवार रात खेले गए फाइनल में शीर्ष वरीय और विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को हरा दिया। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में चार गेम में जीत दर्ज की। विश्व में 42वें नंबर के और यहां चौथे वरीय सेंथिलकुमार ने लोब्बन को 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से पराजित करके 12वां पीएसए टूर खिताब जीता। यह उनका दूसरा 'कॉपर-स्तरीय' खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन के रूप में पहला कॉपर-स्तरीय खिताब जीता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...