नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नई दिल्ली। असम के पुतुल सोनवाल शनिवार को विश्व बाउल्स चैंपियन ऑफ चैंपियंस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वह हालांकि ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित क्लब बरहम में सेमीफाइनल में हार गए। इस हार के बावजूद उन्होंने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 43 वर्षीय सोनवाल को दुनिया के तीसरे नंबर के स्कॉटिश खिलाड़ी इयान मैकलीन के हाथों सीधे सेटों में 5-8, 4-8 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के हरिमैन युएन को 4-4, 6-5 से पराजित किया। वह पिछले संस्करण में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। विश्व बाउल्स से संबद्ध सभी देशों के राष्ट्रीय एकल चैंपियन इसमें हिस्सा लेते हैं। यह हर साल आयोजित होने वाली इस खेल की शीर्ष स्तरीय प्रतियोगिता है। सोनवाल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल ख...