नई दिल्ली, मई 16 -- सेंथिल-जोशना को राष्ट्रीय युगल स्क्वॉश में मिश्रित खिताब चेन्नई। वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शनिवार को राष्ट्रीय युगल स्क्वॉश चैंपियनशिप में मिश्रित युगल खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में अभय सिंह और रतिका सीलान की दूसरी वरीय जोड़ी को 11-7, 11-9 से हरा दिया। सेंथिलकुमार और जोशना दोनों ने इससे पहले टूर्नामेंट में अन्य साथियों के साथ पुरुष और महिला युगल खिताब भी जीते थे। सेंथिल ने अभय के साथ फाइनल में राहुल बैठा और सूरज कुमार को 11-8, 11-5 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष पुरुष युगल खिताब कब्जाया। महिला युगल के फाइनल में जोशना और रतिका ने जेनेट विधि और पूजा आरती को 11-8, 11-4 से हराया। यह भी पढ़ें- खेल : एशियाई जूनियर स्क्व़ॉश में आर्यवीर पर नजरें यह भी पढ़ें- Thailand Open 2026 के फाइनल में पहुं...