खेल : सेंटनर ने राष्ट्रीय टीम के लिए बीबीएल को मना किया
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सेंटनर ने राष्ट्रीय टीम के लिए बीबीएल को मना किया वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) का अनुबंध ठुकरा दिया। न्यूजीलैंड 22 अक्तूबर से एक दिसंबर तक भारत की मेजबानी करेगा। फिर चार टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगा। सेंटनर 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से कहा, टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इस दौरान भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के अलावा टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जबकि टीम को ऑस्ट्रेलिया भी जाना है। इससे बड़ा कोई और मौका नहीं हो सकता। मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगा। मुझे अच्छी पेशकश की गई थी। मैंने इस पर विचार किया लेकिन आगामी मैचों में मेरी भूमिका होगी, भले ही मैं टेस्ट के हर मैच में न खेलूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.