नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- अंडर-19 विश्व कप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय क्रिकेट के वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से पहली बार विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से छह फरवरी तक होने वाले अंडर-19 वनडे विश्व कप के लिए बिहार के 14 वर्षीय सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई के आयुष म्हात्रे 15 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे जबकि विहान मल्होत्रा उपकप्तान होंगे। पांच बार के चैंपियन भारत को ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान का आगाज पहले ही दिन बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ करेगी। सूर्यवंशी के लिए यह साल यादगार रहा है। वह तीन प्रारूपों में दे दनादन रन बना रहे हैं। उनके करियर का यह आईसीसी का पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। द. अफ्रीकी दौरे पर वैभव कप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.