नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- सुहास और कृष्णा का विजयी आगाज पैरा एशियाई खेल

बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार आगाज नागोया, एजेंसी। गत चैंपियन सुहास एल वाई और कृष्णा नागर ने एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में शुक्रवार को जीत के साथ दमदार आगाज किया। हालांकि खेलों का रंगारंग शुरुआत रविवार से होगी लेकिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस और फुटबॉल में भारतीय खिलाड़ियों ने दो दिन पहले ही अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी सुहास ने एसएल4 वर्ग में बांग्लादेश के जॉयतू धर को 21-8, 21-11 से हराया। इसी वर्ग में अभिजीत सखुजा ने चीनी ताइपे के एन चुआन येह को 21-17, 21-12 से पराजित किया। टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पिछले पैराएशियाई खेलों के रजत विजेता कृष्णा ने चीनी ताइपे के जिया सियांग लिंग को 21-5, 21-4 से मात दी। एसएच6 वर्ग में सिवराजन...