नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का 65वां संस्करण 18 अगस्त से 24 सितंबर तक खेला जाएगा। इसमें जूनियर बालिका (अंडर-17), सब-जूनियर लड़के (अंडर-15) और जूनियर लड़के (अंडर-17) के वर्ग में 107 टीमें चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के मुकाबले नई दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। एयर मार्शल एस. शिवकुमार वीएसएम की मौजूदगी में बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। टूर्नामेंट का उद्घघाटन मुकाबला दिल्ली एनसीआर में जूनियर बालिका वर्ग में खेला जाएगा। बेंगलुरु में एक सितंबर से सब-जूनियर लड़कों के मैच होंगे। आखिर में 15 सितंबर से नई दिल्ली एनसीआर में जूनियर लड़कों वर्ग का फाइनल चरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...