नई दिल्ली, मई 19 -- सुपर क्लासिक शतरंज : प्रज्ञाननंदा ने वेस्ली सो से ड्रॉ खेला बुखारेस्ट (रोमानिया)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सुपर शतरंज क्लासिक के पांचवें दौर में अमेरिका के वेस्ली सो के साथ अंक बांटे और टूर्नामेंट में चौथी बाजी ड्रॉ खेली। यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट का हिस्सा है जिसके पांचवें दौर में किसी भी बाजी का हार या जीत के रूप में परिणाम नहीं निकला। जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने आधे अंक की बढ़त बरकरार रखी। उनके 3.5 अंक हो गए हैं। प्रज्ञाननंदा तथा नीदरलैंड्स के अनीश गिरी और जॉर्डन वैन फोरेस्ट का नंबर आता है। इन तीनों खिलाड़ियों के तीन-तीन अंक हैं और वे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और वेस्ली सो 2.5-2.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि अमेरिका के फैबियानो कारुआना और विश्व...