नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- सुपर कप : पंजाब एफसी को हरा ईस्ट बंगाल फाइनल में मडगांव। ईस्ट बंगाल ने गुरुवार को यहां पंजाब एफसी को 3-1 से हराकर तीसरे एआईएफएफ सुपर कप फाइनल में जगह पक्की कर ली। मोहन बागान एसजी से आईएफए शील्ड में मिली करीबी हार के बाद यह इस सत्र में ईस्ट बंगाल का दूसरा फाइनल है। ईस्ट बंगाल ने 12वें मिनट में मोहम्मद बशीम राशिद के गोल से बढ़त बनाई जिसके बाद डेनियल रामिरेज ने 34वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से बराबरी का गोल किया। लेकिन केविन सिबिल (45 3वें मिनट) ने मध्यांतर से ठीक पहले गोल किया। फिर कप्तान सॉल क्रेस्पो ने 71वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.