खेल : सुथार का वॉरविकशायर से दो मैच के लिए करार
नई दिल्ली, जून 10 -- सुथार का वॉरविकशायर से दो मैच के लिए करार वॉरविक (इंग्लैंड)। भारत के नए टेस्ट खिलाड़ी मानव सुथार को वॉरविकशायर ने काउंटी चैंपियनशिप सीजन के अगले दो राउंड के लिए साइन किया है। सुथार 12 जून से स्कारबोरो में यॉर्कशायर के खिलाफ वॉरविकशायर के मैच और उसके अगले हफ्ते टांटन में समरसेट के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने हाल में अफगानस्तिान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पर्दापण करके कुल सात विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। सुथार ने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट लिए हैं। वॉरविकशायर अभी डिविजन वन की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। यह भी पढ़ें- मानव सुथार को मिला काउंटी चैंपियनशिप खेलने का ऑफर, डील भी हुई कन्फर्म टीम ने छह मैचों में दो जीत हासिल की हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.