खेल : सुथार का काउंटी क्रिकेट में शानदार आगाज
नई दिल्ली, जून 13 -- सुथार का काउंटी क्रिकेट में शानदार आगाज स्कारबोरो। भारत के लिए टेस्ट में यादगार पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में वारविकशर की ओर से पदार्पण मैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने शुक्रवार रात यॉर्कशर के खिलाफ 76 रन पर दो विकेट झटके। यॉर्कशर ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 398 रन बनाए थे। 23 साल के गेंदबाज ने काउंटी करियर का पहला विकेट सैम व्हाइटमैन (55 रन) के रूप में लिया। फिर अंतिम लम्हों में सलामी बल्लेबाज विलियम लक्सटन (167 रन) को पगबाधा किया।इस बीच, भारत के ही जयदेव उनादकट ने भी ससेक्स के लिए ग्लैमरगन के खिलाफ 29 रन देकर चार विकेट चटकाए। यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना नहीं, वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली एकमात्र भारतीय हैं ये प्लेयर; क्या आप जानते हैं नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.