नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सिनसिनाटी ओपन में कोको गफ को 'बाई' ओहियो, (अमेरिका)। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गफ को शनिवार से शुरू हो रहे सिनसिनाटी ओपन 2026 के पहले राउंड में 'बाई' मिली है। उन्होंने तीन साल पहले इसी टूर्नामेंट में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता था। चौथी वरीय कोको अब दूसरे दौर में यूलिया पुतिनत्सेवा और ल्यूडमिला सैमसनोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता का सामना करेंगी। 22 साल की खिलाड़ी कोको शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में वह कनाडा ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। जुलाई में उन्होंने विम्बलडन के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी। यूएस ओपन शुरू होने में बस दो हफ्ते बचे हैं, ऐसे में गफ हार्ड कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सौल के चौथे ग्रैंड स्लैम में उतरना चाहेंगी। यह भी पढ़ें- खेल : स्वियातेक ने साल का पहला डब्ल्यूटीए ट...