नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सिनसिनाटी ओपन : 56 साल बाद दो अमेरिकी फाइनल में भिड़ेंगी मेसन (अमेरिका)। सिनसिनाटी ओपन टेनिस के महिला एकल फाइनल में जेसिका पेगुला की भिड़ंत कोको गफ से होगी। 56 साल बाद इस टूर्नामेंट का महिला फाइनल दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच होगा। इससे पहले 1970 में रोजी कैसाल्स ने फाइनल में नैन्सी रिची को हराया था। शनिवार रात सेमीफाइनल में पेगुला ने मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को और गफ ने सारा बेलेक को हराया। तीसरी वरीय पेगुला ने सातवीं वरीय पोलैंड की स्वियातेक को 7-5, 4-6, 6-4 से हराया। यह इस साल टूर पर उनकी सर्वाधिक 45वीं जीत है। उन्होंने स्वियातेक का 10 मैच से चला आ रहा जीत का क्रम भी तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- खेल : सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी चौथी वरीय गफ ने चेक गणराज्य की गैर वरीय 20 वर्षीय बेलेक को 6-4, 6-...