खेल : सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी सिनसिनाटी। अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गफ सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर-फाइनल में 10वीं वरीय मार्तो कोस्त्युक को लगातार सेट में 6-2, 6-2 से हरा दिया। अब उनका सामना जाइंट किलर सारा बेजलेक से होगा। चेक खिलाड़ी सारा ने दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी मेडिसन कीज को 3-6, 6-4, 7-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय अमेरिका की जेसिका पेगुला का सामना मौजूदा चैंपियन और यहां सातवीं वरीय पोलैंड की इगा स्वियातेक से होगा। पुरुष एकल के सेमीफाइनल इटली के फ्लेवियो कोबोली और फ्रांस के आर्थर फिल्स तथा अमेरिका के फ्रांसिस्को टियाफो और उनके हमवतन ब्रेंडन नाकाशीमा के बीच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.