नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- डेनमार्क ओपन सिंधु, लक्ष्य के सामने पहले दौर में कड़ी चुनौती -शुरुआती मैच मौजूदा चैंपियन एन से यंग से खेलेंगी सिंधु -लक्ष्य के सामने होगी तीसरे वरीय टिएन चेन की चुनौती

पहले दौर में भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती ओडेंस (डेनमार्क), एजेंसी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 9,50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में सिंधु पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से यंग से भिड़ेंगी। पुरुष वर्ग में लक्ष्य को भी पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा।

सिंधु और लक्ष्य के सामने कठिन मुकाबले ख...